प्रयागराज (राजेश सिंह)। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूज्यपाद ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 101वाँ प्राकटोत्सव मनाया गया जिसमें सुबह 9 बजे से भगवान मनकामेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया उसके पश्चात 11:30 बजे से पूज्य महाराज श्री की पादुका पूजन मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी महाराज द्वारा किया गया पूजन कार्यक्रम 11 आचार्य द्वारा संपन्न कराया गया 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थिति रही प्रयागराज शहर के मेयर गणेश केसरवानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा रईस शुक्ला अशोक पाठक, प्रदीप मिश्र अंशुमन, विजय मिश्र, राम कृष्ण तिवारी, राजेंद्र पांडे, डा.तारकेश्वर पांडे, गौरव करवरिया, बनवारी लाल शर्मा, अनूप त्रिपाठी अवधेश त्रिपाठी आलोक त्रिपाठी आनंद त्रिपाठी
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 101वां जन्मजयंती मनी
शुक्रवार, सितंबर 06, 2024
0
Tags