Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व विधायक नीलम करवरिया पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूर्व विधायक नीलम करवरिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने दी। उनका शव शाम करीब साढ़े चार बजे कल्याणी देवी स्थित आवास से गंगा घाट के लिए रवाना हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद जेठ पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और देवर पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया करीब चार बजे आवास पर पहुंचे।


सुबह दस बजे हाईकोर्ट ने पैरोल का आदेश जारी किया था। कागजी कार्रवाई पूरी होने में काफी समय लग गया और शाम चार बजे के करीब दोनों भाई जेल से बाहर निकलने के बाद कल्याणी देवी आवास पर पहुंचे। इसके बाद शव यात्रा रवाना हुई। शव वाहन को फूलों से सजाया गया था। सांसद प्रवीण पटेल, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, विधायक वाचस्पति, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा समेत कांग्रेस, बसपा और सपा से जुड़े नेताओं ने आवास और घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad