Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेठ और देवर, 72 घंटे की मिली पैरोल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पूर्व विधायक नीलम करवरिया की अंतिम यात्रा आज सुबह दस बजे उनके आवास कल्याणी देवी से रसूलाबाद गंगा घाट को जाएगी। जिसमें जेल में बंद उनके जेठ और देवर पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया शामिल होंगे। उन्हें अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए 72 घंटे की पैरोल मिली है। 
बता दें कि मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का गुरुवार रात हैदराबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास कल्याणी देवी लाया गया है। जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है। वहीं उनके परिवार के पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया व पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए 72 घंटे की पैरोल मिली है। आज सुबह दस बजे रसूलाबाद गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad