Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भरद्वाज आश्रम में ग्रहों के बारे में जान पाएंगे तो मिंटो पार्क में होंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाकुंभ से पहले भरद्वाज कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। उसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इसके अलावा बालसन चौराहा स्थित पार्क में भी तीन ल्युमिनस टावर लगाने के साथ सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में भरद्वाज आश्रम पार्क को भी सजाने की योजना बनाई है।

महाकुंभ के दौरान भरद्वाज आश्रम और मिंटो पार्क भी मुख्य आकर्षण होंगे। भरद्वाज आश्रम पार्क में नौ ग्रहों के बारे में जानकारी हो सकेगी तो मिंटो पार्क में ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। दोनों आकृतियां खास तरीके के पत्थर से बनाए जाएंगे। इन पर 6.74 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी।

महाकुंभ से पहले भरद्वाज कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। उसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इसके अलावा बालसन चौराहा स्थित पार्क में भी तीन ल्युमिनस टावर लगाने के साथ सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में भरद्वाज आश्रम पार्क को भी सजाने की योजना बनाई है। भरद्वार आश्रम, बालसन चौराहा तथा आसपास को क्षेत्र शहर से आकर्षक स्थानों में शामिल होगा।

इसके तहत भरद्वाज आश्रम पार्क में नक्षत्र वाटिका नाम से दीवार बनाई जाएगी। इस पर नौ ग्रहों को दर्शाया जाएगा जो खास तरह के पत्थर के होंगे। इन ग्रहों को झालरों से भी सजाया जाएगा। इन ग्रहों का विवरण भी होगा। पार्क में सौंदर्यीकरण के अन्य काम भी कराए जाएंगे। इस पर कुल 4.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा मिंटो पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पार्क में खास तरह के चबूतरे, लाइटिंग आदि के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा विशाल आकार के ज्योतिर्लिंग बनाए जाएंगे। इसे विशेष तरीके से सजाया भी जाएगा। इस पर कुल 2.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएंडडीएस के वरिष्ठ स्थानिक अभियंता विनय शुक्ला ने बताया कि दोनों पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad