प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त व डीएम ने भ्रमण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बता दें कि बुधवार को प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसको लेकर सोमवार की शाम पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा मुख्यमंत्री के बुधवार को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम इफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी। तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज कुमार पाण्डेय एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।