मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। प्रयागराज जिला वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश शुक्ला को इस बार फिर उत्तर प्रदेश स्कूल वॉलीबाल टीम का सलेक्टर / चयनकर्ता बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला वॉलीबाल संघ,प्रयागराज के संरक्षक श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भैया ने बताया कि वर्तमान में मुकेश शुक्ला बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेजारोड में कार्यरत है। जिन्हें इस वर्ष पुनः शिक्षा विभाग व राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान द्वारा 15 से 19 अक्टूबर 2024 तक बरेली जनपद में आयोजित 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बालक व बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता" के दौरान अच्छे खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों के चयन हेतु सेलेक्टर / चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। मुकेश शुक्ला को प्राचार्य राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या द्वारा उत्तर प्रदेश स्कूल टीम का सलेक्टर नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा चयनित उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम इस वर्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्कूल नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। मुकेश शुक्ला को उत्तर प्रदेश स्कूल वॉलीबाल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद प्रयागराज की ओर से प्रो.पी.के.पचौरी, डॉ.जय प्रकाश शर्मा (खो-खो सचिव), पी.के.पांडेय (कबड्डी सचिव), प्रभात राय (वॉलीबाल अध्यक्ष), योगेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य के.पी.इंटर कॉलेज), रामाश्रय राय, के.पी.सिंह, आर. पी.राय, अल्ताफ अली, सुरेंद्र बाबू मिश्रा, के.बी.एल.श्रीवास्तव, प्रभाकर चौबे, विजया सिंह, रामस्नेही शुक्ला, सुभाष चंद्र, सत्यम तिवारी, कुशलकांत मिश्रा, राजितराम शुक्ला, संतोष भास्कर, बर्फ़ीलाल यादव, विकास बाल्मीकि, हरिकेश कुमार, उबैद रहमान, निहारिका यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, असफाक अहमद, बाबा गिरी, विक्की तिवारी, मंटू तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की है।।