Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बारात लेकर जा रही प्राइवेट बस की ट्रक से भिड़ंत, हादसे में तीन की मौत

SV News

फतेहपुर (राजेश सिंह)। फतेहपुर में भीषण रोड एक्सिडेंट हुआ है। हादसा कल्याणपुर इलाके में हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से नोएडा बारात लेकर जा रही प्राइवेट बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की हालत खराब हो गई। बस की स्थिति को देखकर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है।
फतेहपुर के कल्याणपुर में हुए हादसे में करीब सात लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। वहीं, बस में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। कई गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बारात लेकर जा रही बस अहले सुबह 3:45 बजे दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना का कारण कोहरा और तेज रफ्तार माना जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के समीप हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। वहीं, प्रशासन की टीम घायलों के उपचार के लिए डॉक्टरों के संपर्क में है। अधिकारियों के स्तर पर भी घटना की जानकारी ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad