Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, सवार गंभीर

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर इलाके के कौंधियारा थाना क्षेत्र के नौगवा टेल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खू का पुरा गांव निवासी सचिन बिंद मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर कौंधियारा थाना क्षेत्र के खड़ियान गांव में गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक मंगल बिंद भी था। दोनों बाइक से ही शाम को घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौगवां टेल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। 

घूरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खू का पुरा गांव निवासी सचिन बिंद (20) मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर कौंधियारा थाना क्षेत्र के खड़ियान गांव में गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक मंगल बिंद (25) भी था। दोनों बाइक से ही शाम को घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौगवां टेल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जानकारी होने पर उनकी बहन मौके पर पहुंच गई। दोनों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सचिन बिंद की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। परिवार के लोगों ने हादसा नहीं हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। सचिन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad