माण्डा, प्रयागराज (राहुल यादव/अनिल यादव)। मांडा थाना अंतर्गत गरेथा इलाके में बुधवार की सुबह स्कार्पिओ का ब्रेक फेल होने से दर्दनाक सड़क हादसा हों गया। इसमें चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हों गए हैँ। पुलिस द्वारा सभी घायलों का इलाज् कराया जा रहा है।जबकि हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैँ।
मिली जानकारी के अनुसार,झारखण्ड (गढ़वा) के मेराल थाना अंतर्गत आरंगी गाव के रहने वाले धनराज तिवारी अपने परिवार के साथ महाकुम्भ स्नान को गए थे। इस दौरान बुधवार सुबह वह अपनी कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। तभी मांडा के गरेथा इलाके में स्कार्पिओ का ब्रेक फेल हो गया।इससे कार अनियंत्रित होके सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें किशोर प्रसाद, सुशीला देवी, अनुप कुमार, मुन्नी देवी, कुंदन कुमार, मीना साहित कुल सात लोग सवार थे। हादसे को लेकर इलाके में अफरतफरी मच गई। उधर सूचना पर दीघीया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया।
मामले में दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता ने बताया की घायल सभी श्रद्धालुओ को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। सभी खतरे से बाहर है।