मेजा के भड़ेवरा मे हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती, किया गया याद
मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री, पद्मविभूषण मुलायम सिंह यादव की जन्मजयंती रविवार को मेजा के भड़े़वरा गांव मे बड़ी श्रद्धा एवं सम्मान पूर्वक मनाया गया नेताजी के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव वंचितों, शोषितों तथा बेजुबानों की जुबान थे। उन्होंने हमेशा शोषित और वंचित समाज के लिये काम किया तथा उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लड़ाई लड़ी, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया। वह सामाजिक विषमता को पाटने के लिए हुए राजनीतिक संघर्ष के अतुल्य योद्धा थे। समाज सदैव उनके योगदान को याद रखेगा। समाजवादी पार्टी अनवरत नेताजी के दिखाये रास्ते पर चल रही है, हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव नेताजी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों के लिए उन्हीं की तरह संघर्षरत हैं।
मौके पर आशीष कुमार यादव, प्रेम चंद यादव, हिमांशु सिंह, रामजी यादव प्रधान ,बद्रीनाथ पाण्डेय, हरी प्रजापति, राम प्रसाद बिन्द, डा. शब्बीर खान, राजू सिंह,अखिल शुक्ल, फिरोज खान, अर्जुन सिंह, गुड्डू पटेल,राज मुहम्मद,भोला पाल, मुन्ना सिंह,मौजी लाल पाल, अभिलेख पाल,राम जी बिन्द, कल्लू शर्मा,जुगनू बिंद, रामू सैनी, आर्यन सिंह,कृष्णा शर्मा, दुर्गेश शर्मा, सोनू सोनकर, सिद्धार्थ कुमार,संदीप बिंद, मुनीम पाल, पवन विश्वकर्मा, ईसू विश्वकर्मा, गोरव विश्वकर्मा आदि रहे।
