Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत: रुचि तिवारी

 

sv news

शिव सैनिकों ने शिंदे का मनाया 61वाँ जन्मदिन 

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। उत्तर प्रदेश शिवसेना सचिव रुचि तिवारी ने रविवार को अपने आवास जेवनियाँ, मेजा में महाराष्ट्र के वर्तमान डिप्टी सीएम व पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 61वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।

रुचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि हम सब यहां महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता आदरणीय एकनाथ शिंदे जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना रहे हैं। उनका नेतृत्व और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जनता की सेवा में जो कार्य किए हैं, वे हमें संगठन को और मजबूत करने की सीख देते हैं। हम सभी शिवसैनिक संकल्प लेते हैं कि उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे और शिवसेना को और सशक्त बनाएंगे।"

श्री मती तिवारी ने कहा कि एकनाथ शिंदे केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने शिवसेना के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिंदे के नेतृत्व की सराहना की और उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा महाराष्ट्र में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवसेना के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और एकता पर चर्चा की।

इस मौके पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, आगामी चुनावों में शिवसेना को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकनाथ शिंदे के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की।

 कार्यकम जिला प्रमुख सोनू सेठ, विकास तिवारी विक्की,शिवकांत दुबे,राहुल गुप्ता,राम जी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad