नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं पर प्रवेश साहिब सिंह को लोक निर्माण विभाग विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव मंत्रालय दिया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास
जीएडी सेवाएं
वित्त
राजस्व
लैंड एंड बिल्डिंग
पब्लिक रिलेशन
विजिलेंस और
प्रशासनिक सुधार विभाग।
प्रवेश साहिब सिंह को मिले ये मंत्रालय
पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
जल
गुरुद्वारा चुनाव
आशीष सूद को मिले ये मंत्रालय
गृह
ऊर्जा
शहरी विकास
शिक्षा
उच्च शिक्षा
तकनीकी शिक्षा
प्रशिक्षण
मनजिंदर सिंह सिरसा को मिले ये मंत्रालय
उद्योग
खाद्य आपूर्ति
वन एवं पर्यावरण
योजना विभाग
रविंद्र सिंह (इंद्राज) को मिले ये मंत्रालय
समाज कल्याण
एससी/एसटी वेलफेयर
कॉरपोरेशन
इलेक्शंस
कपिल मिश्रा को मिले ये मंत्रालय
लॉ एंड जस्टिस
श्रम एवं रोजगार
विकास
कला एवं संस्कृति
भाषा और पर्यटन
डॉ. पंकज कुमार सिंह को मिले ये मंत्रालय
स्वास्थ्य
परिवहन
सूचना तकनीक
छह विधायकों ने भी मंत्री पद की ली शपथ
रेखा गुप्ता ने आज गुरुवार (20 फरवरी) को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता का अपनी सरकार के पहले दिन का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा।
दिल्ली की नई सरकार के मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं अधिवक्ता, महिलाओं और वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि प्रवेश साहिब सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग और जाट समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष
पहली बार दो मंत्री पूर्वांचल से हैं, और सिख, पंजाबी और अनुसूचित जाति का भी प्रतिनिधित्व है। इस बार कोई मुस्लिम विधायक नहीं जीता, इसलिए मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति कैबिनेट में नहीं है। कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष है, जबकि दो मंत्रियों की औसत आयु 51 से 60 वर्ष है। सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हैं, जबकि सबसे कम संपत्ति वाले कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा हैं।