Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। बदमाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से दाखिल हुए थे। 

sv news

लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में रिटायर्ड दरोगा रामजतन मिश्रा (70) की हत्या कर दी गई। कातिल घर के पीछे वाले रास्ते से घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह साढे़ नौ बजे उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। दूसरे कमरे में भी खून फैला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लालापुर थानाक्षेत्र के मदुरी गांव में बीतीरात रिटायर्ड दारोगा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नातिन यशी मिश्रा नाश्ता लेकर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। यशी ने बाबा को फोन किया तो फोन बंद था। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को फोन किया। प्रवीण लगभग दस बजे पहुंचा। घर के पीछे का दरवाजा खुला था।

बाबा को आवाज लगाया तो कोई आवाज नहीं आई। वह दूसरे कमरे में दाखिल हुआ तो वहां काफी खून फैला था।  जब वह अंदर दूसरे कमरे में पहुंचा तो राम जतन मिश्रा (70) का खून से लतपथ शव पड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष लालापुर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad