Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

लोगों की जुबां पर है-'प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पर' गीत

sv news


माण्डा, प्रयागराज (राहुल यादव)। इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब शॉर्ट...हर जगह प्रयागराज की रील्स तैर रही हैं। और इनके साथ गाना चल रहा है 'प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे, आर्य का आगाज है, ये पावन संगम की धरती, ये प्रयागराज है... ये प्रयागराज है...'। आखिर यह गाना छह साल पहले किसने गाया है,आइये जानते हैँ कलाकार के बारे में। वैसे इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है। इसके सिंगर का नाम तो पता ही होगा, लेकिन इसे जिसने लिखा है उनका नाम है राजेश कुमार पांडेय। राजेश पांडेय भोजपुरी गीतकार हैं। यह गाना फिल्म 'प्रयागराज' का है। इस फिल्म में रविन्द अकेला कल्लू ने लीड रोल किया है। 

'सोचा नहीं था इतनी लोकप्रियता मिलेगी'

राजेश कुमार पांडेय ने यह गाना करीब छह साल पहले लिखा था। राजेश पांडेय के मुताबिक, जिन दिनों यह गाना लिखा गया, तभी शहर का नाम इलाहबाद से बदलकर प्रयागराज किया गया। तब भी कुंभ का आयोजन हुआ था। ऐसे में यह ध्यान रहा कि आने वाले समय में यह शहर अपने परिवर्तित नाम प्रयागराज के नाम से लोकप्रिय होगा'। इस गाने की लोकप्रियता पर उनका कहना है कि उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि इस कदर प्यार मिलेगा। और अब जो खुशी महसूस हो रही है, वह बताई नहीं जा सकती।

कौन हैं राजेश पांडेय

राजेश कुमार पांडेय ने यह गाना प्रयागराज के पौराणिक महत्व और महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए लिखा। राजेश पांडेय मूल रूप से बिहार के छपरा से ताल्लुक रखते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव से पूरी की और फिर कोलकाता से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत से ही लेखन में रुचि रही। कुछ समय एक प्राइवेट नौकरी के बाद मुंबई चले गए। वे करीब 15 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे सिर्फ गाने ही नहीं लिखते, बल्कि फिल्मों की स्क्रिप्ट और डायलॉग भी लिखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad