Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होली के त्योहार पर मस्ती के साथ ही चेहरे पर लगे रंग को इन घरेलू उपाय से हटाएं

sv news


होली पर मौज-मस्ती और रंग खेलना हम सभी को खूब पसंद होता है। लेकिन जब बात आती है रंग छुटाने की तो रंग आसानी से नहीं निकलता। इसके लिए जरुरी है कि आप घरेलू नुस्खों का इस्तमाले करें। अगर आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई करेंगी तो रंग आसानी से हट जाएगा। इस तरह से करें चेहरे पर लगे रंगों को साफ।

होली खेलना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अलग-अलग रंगों से होली खेलते है। लेकिन जब चेहरे से इन रंगों की हटाने की बारी आती है तो समझ नहीं आता कैसे हटाएं जिससे कलर आसानी से निकल जाएं।  अगर आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई करेंगी तो रंग आसानी से हट जाएगा।

बिना एक्सरसाइज तोंद कम करें इन 8 बेली फैट बर्निंग फूड्स के साथ

और जानें

नींबू से साफ करें चेहरे का रंग

अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग लग गया है तो इसे हटाने के लिए आप नींबू और सरसों के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे का रंग निकल जाएगा। साथ ही चेहरा पहले की तरह दिखने लगेगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

- सबसे पहले नींबू के छिलके को आधा कप पानी में उबाल लें।

- अब इस पानी को ठंडा होने दें।

- फिर इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। अगर आप चाहे तों इसमें टी ट्री ऑयल का यूज कर सकते हैं।

- इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और चेहरे को हल्के हाथ से रब करें।

- करीब 20 मिनट करने के बाद इसे साफ पानी से चेहरा को धो लें।

- इससे आपके चेहरे का सारा रंग निकल जाएगा। त्वचा में भी निखार आएगा।

बेसन और सरसों का तेल

चेहरे पर पक्का रंग लग जाए तो इसके लिए आप बेसन और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरा पर लगे सारे दाग भी हट जाएंगे।

ऐसे करें इस्तेमाल

- इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।

- अब इसमें 2 चम्मच ही सरसों का तेल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें।

- पैक तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और ड्राई होने दें।

- जब ये सूख जाएं तो हल्के हाथों से इसे रब करें और चेहरे को साफ करें करने की कोशिश करें।

- इसको फिर साफ पानी से चेहरे का साफ कर लें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad