Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हॉकी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, हरमनप्रीत-सविता बने प्लेयर ऑफ द ईयर

sv news

नई दिल्ली। 7वें सलाना पुरस्कार 2024 में भारतीय हॉकी ने 100 साल पूरे होने  का जश्न मनाया। हॉकी इंडिया ने 1975 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्यों को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सविता पुनिया को प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया। 

बता दें कि, भारतीय हॉकी में 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि रखी गई, जो हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि रही। सविता और हरमप्रीत सिंह को क्रमशरू महिला और मेंस वर्ग में साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

वहीं इंडिया हॉकी टीम से रिटायरमेंट ले चुके पीआर श्रीजेश को एफआईएच मेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर 2024 के रूप में 5 लाख रुपये की इनाम राशि से सम्मानित किया। दीपिका को बिहार महिला एशियाई चौंपियंस ट्रॉफी 2024, राजगीर में सबसे ज्यादा गोल स्कोरर और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिालड़ी के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

हॉकी इंडिया सलाना पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची

हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- हरमनप्रीत सिंह

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला)- सविता पुनिया

साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार- सविता पुनिया

हॉकी इंडिया परगट सिंह डिफेंडर ऑफ द ईयर पुरस्कारर- अमित रोहिदास

हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार- हार्दिक सिंह

हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार- अभिषेक

हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार- साल की उभरती हुई खिलाड़ी- दीपिका

हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर- अरिजीत सिंह हुंदल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad