Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: मेष, वृश्चिक राशि वालों का बन रहा सफलता के योग

 

sv news


ग्रह-गोचर के अनुसार, मंगलवार (18 मार्च 2025) का दिन मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। समय पक्ष का बना हुआ है, उसका लाभ लें। तुला और कुंभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। बाकी राशि के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रह सकता है...

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (18 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि (Tula rashi) पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (18 March) का दिन कैसा रहेगा? इसका राशिफल चंद्र गोचर के आधार पर देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय (भुईपारा मेजा-प्रयागराज) ने तैयार किया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष (Aries) राशिफल: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (18 March ka mesh rashifal)

आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। समय शानदार है, उसका फायदा उठाएं। आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। उन्हें किसी भी कीमत हाथ से जानें नहीं दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी। आप अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

वृषभ (Taurus) राशिफल: ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (18 March ka vrishabh rashifal)

आज आप पर चंद्र देव के मेहरबानी रहेगी। कुछ ऐसा होगा, जिससे घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जायेगा। अतीत में अपने जो निर्णय लिए थे, वो  फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। आपके अच्छे कर्म आपको पुरस्कृत करेंगे। किसी भी पेपर में बिना पढ़े सिग्नेचर नहीं करें। सावधान रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च की अधिकता से व्याकुलता रह सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चनीटा सता सकती है। उचित देखभाल करें।

मिथुन (Gemini) राशिफल - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (18 March ka mithun rashifal)

आज सपनों के सच होने का समय है। क्या सही है क्या गलत है? इसमें आज आपको फर्क करना सीखना होगा। लापरवाही की जरा भी गुंजाइश नहीं है। ये वह समय है, जब आप अपनी रुचि के क्षेत्र में कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। आज लिए गए फैसले भविष्य में यकीनन कुछ अच्छे नतीजे देंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव रहेगा है। भागदौड़ की अपेक्षा थोड़ा आराम करना सही रहेगा। 

कर्क (Cancer) राशिफल- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (18 March ka kark rashifal)

आज आप पर दुर्भाग्य हावी रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसका परिणाम बिल्कुल विपरीत होगा। इस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। लेकिन उम्मीद न खोएं, सब कुछ सामान्य होने वाला है। समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता।इसी सोच के साथ आगे बढ़ें। आज बुरा समय है, तो कल अच्छा भी होगा। आज  आप आसानी से किसी के बहकावे में आ सकते हैं, जो आपके इमोशन साथ खिलवाड़ कर सकता है। सतर्क रहें। 

सिंह (Leo) राशिफल- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (18 March ka singh rashifal)

आज आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपने लिए खड़े होने का साहस रखें। शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।  छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और वित्तीय मामले आज आपके पक्ष में होने की संभावना है। कानूनी मुकदमे आपको परेशान कर सकते हैं। 

कन्या (Virgo) राशिफल– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (18 march ka kanya rashifal)

आज का दिन व्यस्तता भरा है। ऑफिस के काम का दबाव ज्यादा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। आपको आश्चर्यचकित करने वाली अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  अचानक धन लाभ के योग हैं।  स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें, आगे बढ़ने का समय है।

तुला (Libra) राशिफल- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (18 March ka tula rashifal)

आज पेशेवर मोर्चे पर अपनी क्षमता दिखाने का समय है। आपके कार्य की तारीफ होगी। आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। आपको इसमें एक ऐसा साथी मिलेगा, जो आपका कंधे से कन्धा मिलाकर साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। जीवन में अचानक बदलाव की संभावना है। आप सफल होंगे, लेकिन आपको बस साहस और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और धन से संबंधित मामलों में सुधार होगा।


वृश्चिक (Scorpio) राशिफल- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (18 March ka vrishchik rashifal)

आज का दिन आपके शानदार है। आज आप रूटीन काम से थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। समय अच्छा है, उसका फायदा लें। आज आप जो निर्णय लेंगे, उसके दूरगामी परिणाम होंगे। न्याय आपके साथ रहेगा, खासकर कानूनी मामलों में। रचनात्मक पेशे से जुड़े लोग कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। धन का आगमन होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा में सफलता मिलेगी। 


धनु (Sagittarius) राशिफल- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (18 March ka dhanu rashifal)

आप अपने जीवन में एक नई शुरुआत देखेंगे। अवसर अपने आप आपके पास आएंगे। अपनी सूझ-बूझ और काबिलियत पर भरोसा रखें और अपने करीबियों को गुमराह न होने दें। शांत और संयमित रहें, क्योंकि आपके आस-पास के लोग आपको भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। धन की बर्बादी हो सकती है, इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें। स्वास्थ्य कम लिहाज से दिन उत्तम है। भविष्य की चिंता सता सकती है। धैर्य रखें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। 


मकर (Capricorn) राशिफल- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (18 March ka makar rashifal)

आज किसी करीबी परिचित से मुलाकात संभव है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आप खुद को कुछ ऑफिस के कार्यों में व्यस्त पा सकते हैं। बॉस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ये आपके लिए किसी  सरप्राइज से कम नहीं होगा। आप हैरान रह जाएंगे। अभी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। एक-दो दिन के बाद ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन धीमे चलाएं। 


कुंभ (Aquarius) राशिफल - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (18 March ka kumbh rashifal)

आज आपका दृढ़ संकल्प और ज्ञान का स्तर आपको अपने करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। आप आनंद और खुशी की भावना से भरे रहेंगे। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। लव लाइफ में मजबूती आएगी। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। गर्मी वाली बीमारियां परेशां कर सकती हैं। धन की स्थिति ठीक है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बन रहे हैं।


मीन (Pisces) राशिफल- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (18 March ka meen rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आज आप अपने शेड्यूल में कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रूप से, आपके लिए तरक्की के अवसर हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से, अगर आप किसी उपचार से बच रहे हैं, तो आज उसे करवाने का यही सही समय है। कहते हैं  ना... हेल्थ इज वेल्थ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad