Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भारत को सिर्फ दो नहीं, कई भाषाओं की जरूरतः पवन कल्याण

sv news

एएनआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने भारत में भाषाई विविधता को बढ़ावा देने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ दो नहीं, बल्कि कई भाषाओं की जरूरत है, जिनमें तमिल भी शामिल है।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब हिंदी और तमिल भाषा को लेकर बहस चल रही है। उन्होंने ये बयान पीथापुरम में जन सेना के 12वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिया।

पवन कल्याण ने कहा कि हमें भाषाई विविधता को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं का संगम है और हमें इसे गर्व से स्वीकार करना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad