Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बार-बार कब्ज होना कहीं बवासीर का खतरा तो नहीं...! डाइट में इन 6 फलों का सेवन शुरु कर दें

sv news

 आमतौर पर कब्ज की समस्या काफी परेशानी देती है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जो नियमित रुप से पेट साफ नहीं होता है। जिस वजह से पेट में दर्द, भारीपन जैसे लक्षण दिखते हैं। बार-बार कब्ज की पेरशानी होने से बवासीर का खतरा बन जाता है। इन सभी खतरों को पूरा करने के लिए इन 6 फलों का सेवन जरुर करें।

क्या आपका पेट हफ्ते में 2-3 बार ही साफ हो पाता है, तो इस समस्या को भूलकर भी इग्नोर न करें। यह चेतावनी कब्ज की हो सकती है जोकि आगे चलकर खरनाक समस्या बन सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, बवासीर, खूनी बवासीर और फिर फिशर का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप कब्ज से राहत पाने के लिए इन 6 फलों का सेवन कर सकते हैं।

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि डेंगू के इलाज में कीवी का सेवन करना चाहिए। कीवी खाने से इम्यूनिटी बढ़ाती है और इंफेक्शन में राहत मिलती है। इस फल को खाने से डायजेशन तेजी से होता हैं क्योंकि इसमें फल के अंदर एक्टीनिडीन होता है।

नाशपती

नाशपती फल के अंदर सोर्बिटोल होता है। यह एक शुगर एल्कोहॉल होता है, जो लैक्सेटिव की तरह काम करता है। इसके अत्याधिक सेवन करने से ब्लोटिंग, डायरिया हो सकता है, क्योंकि इसके अंदर हाई थ्व्क्ड।च् केमिकल होता है। 

सेब

सेब खाने से बीमारी दूर होती है इसके साथ यह कब्ज भी दूर करता है। सेब में सबसे अधिक फाइबर मात्रा अधिक होती है। जो मल को आसानी से त्यागने में मदद करता है। 

पपीता

पपीता का सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं दूर होती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ करने में मदद करता है। पपीता में डायजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो इस काम के लिए जिम्मेदार हैं।

प्रून्स और बेरीज

ये दोनों ही फल कब्ज के लिए रामबाण है। प्रून्स में फाइबर से भरा होने के साथ ही मल निकासी को आसान बनाने के लिए काफी बढ़िया तरीका है। वहीं, बेरीज अंदर काफी एंटीऑक्सीडेंट पाई जाती है और फाइबर होता है। 

डिस्क्लेमरः इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad