Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एमएस धोनी को इस चीज का आज तक अफसोस

sv news


आईपीएल-2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। इससे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा खुलासा किया है। एमएस धोनी ने आईपीएल में उस पल के बारे में बताया जिसका उन्हें सबसे ज्‍यादा अफसोस है, जब उन्होंने अपना संयम खो दिया था।

धोनी ने बताया कि 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान मैदान पर वॉकआउट कर गए थे। अंतिम ओवर में जब बेन स्टोक्स ने धीमी गेंद फेंकने की कोशिश की और गेंद उनके हाथ से फिसल गई और कमर तक ऊंची फुलटॉस हो गई।

एमएस धोनी भड़क गए थे

स्ट्रेट अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया, लेकिन स्क्वायर लेग अंपायर ने इस फैसले को खारिज कर दिया। इससे धोनी भड़क गए और उन्होंने मैदान में जाकर अंपायरों से जमकर बातचीत की। मंदिरा बेदी से बात करते हुए धोनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी अपना आपा खो दिया था। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है और उन्होंने 2019 में खेल में हुई घटना का जिक्र किया।

क्रिकेट में आपा खोते हैं

धोनी ने कहा कि क्रिकेट में आपा खोने की प्रवृत्ति होती है क्योंकि यह बहुत बड़ा खेल है। धोनी ने कहा कि ऐसे क्षणों में चुप रहना और स्थिति से दूर चले जाना सबसे अच्छा है। उन्‍होंने कहा, ष्ऐसा कई बार हुआ है। आईपीएल के एक मैच के दौरान मैं मैदान पर चला गया। यह एक बड़ी गलती थी। इसके अलावा ऐसे कई उदाहरण हैं जब कुछ ऐसा हुआ है जो हमें परेशान कर सकता है क्योंकि हम ऐसा खेल खेलते हैं जिसमें बहुत बड़ा दांव होता है। आपको हर खेल जीतना होता है। इसलिए मैं कहता हूं कि जब आप किसी बात पर गुस्सा या निराश हों, तो अपना मुंह बंद रखें और उससे दूर रहें। गहरी सांस लेने की कोशिश करें क्योंकि यह दबाव को संभालने जैसा है।ष्

लीग की तैयारी में जुटे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 की तैयारी शुरू दी है। वह पहले सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं। 18वें सीजन के तीसरे मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। चेन्‍नई आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 5 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad