Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चाकुओं से गोदकर ठेकेदार की हत्या, मचा हड़कंप

  

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। शहर के करेली में ठेकेदार सलाउद्दीन (50) की हत्या कर दी गई। ठेकेदार को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा गया। उसके सिर को वजनी पत्थर से कुचला गया है। हत्या के बाद कातिलों ने शव को एक नवनिर्मित मकान में फेंकने के बाद मकान में बाहर से ताला लगा दिया। ठेकेदार बृहस्पतिवार को दोपहर से ही लापता था। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। शुक्रवार को सुबह शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने फिलहाल किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस कई पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad