नई दिल्ली। आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर तरफ खुशियों और उल्लास का माहौल है। गली से लेकर सड़कों तक रंग और गुलाल बिखरे पड़े हैं। खुशी के इस पर्व से क्रिकेटर्स भी दूर नहीं रहे। आईपीएल 2025 की तैयारियों के बीच टीम के साथियों के साथ जमकर होली खेली। कोई नवाबी अंदाज में दिखा तो किसी ने रंगीन मिजाज रूप धारण कर लिया।
आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े विदेशी खिलाड़ी और कोच स्टाफ के लोगों ने भी होली पर जमकर सेलिब्रेट किया। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े ऋषभ पंत ने नवाबी अंदाज में दिखे। उन्होंने टीम के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। अन्य फ्रेंचाइजियों ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं।