Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल: मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें अपना भाग्यफल

sv news



ग्रह-गोचर के अनुसार, बुधवार (19 मार्च 2025) का दिन मेष राशि का मेलजोल बढ़ेगा। मिथुन वालों साझेदारी में सफलता मिलेगी। कन्या वालों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। मकर को अच्छी खबर मिलेगी। मीन वाले करियर को चिंतित रह सकते हैं। मंगल का गोचर कर्क राशि में हुआ है। ऐसे में सभी राशियों में इसका प्रभाव रहेगा। लोगों में क्रोध बढ़ सकता है...

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (19 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर दोपहर 2:06 बजे तक तुला में रहेगा, उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (19 March) का दिन कैसा रहेगा? इसका राशिफल चंद्र गोचर के आधार पर देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय (भुईपारा, मेजा-प्रयागराज) ने तैयार किया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशिफल- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (19 March ka mesh rashifal)

आज आपका मेलजोल का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी करीबी से मिलकर खुशी होगी। निजी जीवन में तालमेल का अभाव रहेगा। साथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पेशेवर मोर्चे पर प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। टारगेट हासिल करने में दिक्कतें आ सकती हैं। 

वृषभ राशिफल- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (19 March ka vrishabh rashifal)

आपके आस-पास के लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह सपनों के सच होने का समय है। वर्कप्लेस में आपके काम की सराहना होगी। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। धन की स्थिति ठीक है। निवेश से फायदा हो सकता है। लव लाइफ में थोड़ी मुश्किलें हैं। इस मामले में धैर्य से काम लेना होगा। आवेग में लिया गया फैसला पछतावे का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका मधुर व्यवहार ही आपको हर क्षेत्र में जीत दिला सकता है। 

मिथुन राशिफल- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (19 March ka mithun rashifal)

आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। आप जैसा चाहते हैं, वैसा बिलकुल भी नहीं होगा। आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। घबराएं नहीं, इससे आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव होने के संकेत हैं। किसी भी डॉक्यूमेंट में सिग्नेचर करने से पहले पढ़ लें और उसके बाद ही आगे बढ़ें। धोखा मिलने के योग बन रहे हैं। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में असंतोष रह सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। बच्चों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। 

कर्क राशिफल- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (19 March ka kark rashifal)

आज का दिन आपके खुशियां लेकर आया है। आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन कौन-सा चुनते हैं? यह आपके विवेक पर निर्भर रहेगा। परिवार और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। मंगल का आपकी राशि पर गोचर हुआ है, ऐसे में आपके अंदर क्रोध बढ़ सकता है। इसका असर वैवाहिक जीवन में दिखेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। 

सिंह राशिफल- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (19 March ka singh rashifal)

आज का दिन सुखद रहेगा। आज उन समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, जिनका आप लंबे समय से सामना कर रहे थे। प्रोफेशनल जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव होने की संभावना है। शुरुआत में आप इन बदलावों के प्रति प्रतिरोधी रहेंगे, लेकिन बाद में आपको एहसास होगा कि ये बदलाव किसी अच्छे कारण से हुए हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। 

कन्या राशिफल– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (19 march ka kanya rashifal)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। धन का आगमन होगा। निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास रहेगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं घटित होंगी, उनका पूरा लाभ उठाएं। घर-परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। ठंडी चीज़ों से परहेज रखें। 

तुला राशिफल- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (19 March ka tula rashifal)

आज एक दिन आपके लिए उथल-पुथल वाला साबित हो सकता है। किसी करीबी से मुलाकात आपके लिए मुसीबत बन सकती है। ये सावधान रहने का दिन है। अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करें। शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है। सुनें सबकी, लेकिन करें अपने मन की। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नहीं है। खान-पान का ध्यान रखें और योग-मेडिटेशन करें। वेबजह किसी पर क्रोध नहीं करें। खासकर निजी जीवन में वाणी में सौम्यता बनाकर रखें। 

वृश्चिक राशिफल- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (19 March ka vrishchik rashifal)

आज आपको निराशा मिल सकती है। जो सोचा था, वह नहीं होगा। कुछ बड़ा हासिल करने के चक्कर में नुकसान के योग बन रहे हैं। सावधान हो जाएं। खुद पर भरोसा रखें, लेकिन जागते हुए सपने नहीं देखें। कामकाज की दुनिया में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। डेली रूटीन के काम आपको व्यस्त रखेंगे। खुद पर भरोसा रखें और कुछ नया करने की कोशिश करें। भविष्य में फायदा होगा। 

धनु राशिफल- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (19 March ka dhanu rashifal)

आज आपके आस-पास के लोग आप पर तंज कस सकते हैं। आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आप परेशान नहीं हों। वो खुद मुंह की खाएंगे। आप अपनी सफलता से लोगों को करारा जवाब देंगे। कभी-कभी ज़ुबान से नहीं काबिलियत से जवाब देना चाहिए। आप गुस्से में आपको को कुछ ऐसा बोल देंगे, जिसका बाद में पछतावा होगा। किसी नए प्रोजेक्ट से आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

मकर राशिफल- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (19 March ka makar rashifal)

आज का दिन खुशियों से भरा हुआ है। परिवार के साथ एंजॉय करेंगे। लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आज अचानक कहीं से धन आ सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको जीत मिलेगी। लोग आपके बारे क्या बोलते हैं, उसे तबज्जो नहीं दें। शांत रहें और उनका मनोबल तोड़ दें। 

कुंभ राशिफल - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (19 March ka kumbh rashifal)

आज आप नए लोगों से घुलने-मिलने में व्यस्त रहेंगे। अच्छी ख़बर आने वाली है। आप कुछ नए प्रोजेक्ट तलाशने में व्यस्त रहेंगे। यदि आप स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, तो कामयाबी पक्की है। शॉपिंग में खर्च हो सकता है। निजी जीवन में तालमेल बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम आज आसानी से होंगे। 

मीन राशिफल- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (19 March ka meen rashifal)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, क्योंकि समय आपके पक्ष में है। जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना झूठ बोले आगे बढ़ें। आपके निजी जीवन में खुशहाली आने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पैसे की कमी रहेगी। इसकी वजह से क्रोध रहेगा। संयम रखें। जल्द ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad