Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

SV News

आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में साथी अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट चौराहे पर सड़क जाम कर दिया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस ने यातायात की व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए रूट डायवर्जन कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने वकील की पिटाई की है जिससे उसका सिर फट गया है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता सड़क पर बैठ गए हैं। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। पुलिस के अधिकारी सड़क पर बैठे अधिवक्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad