Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सोमवती अमावस्या पर संगम में श्रद्धालुओं का जमावड़ा

sv news


सूर्याेदय से पहले हजारों लोगों ने लगाई डुबकी, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सूर्याेदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पवित्र धाराओं में स्नान किया।

हिंदू धर्म में सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम में स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं। साथ ही पितृ दोष भी दूर होते हैं। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।

श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद घाटों पर पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने दान-पुण्य भी किया। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं। कुछ श्रद्धालु पीपल की परिक्रमा और तुलसी पूजन करते दिखे। कई लोगों ने ब्राह्मणों को तिल दान किया।

प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर दिनभर भीड़ रही। इनमें संगम, झूंसी, दारागंज, गंगोली और अरैल घाट शामिल हैं। कई जगहों पर भजन-कीर्तन और यज्ञ-हवन हुए।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा। घाटों की सफाई की गई। पीने का पानी और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई। प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad