प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सरायममरेज इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका प्राइवेट भी काट दिया है। खून से लथपथ शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। मृतक युवक जौनपुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।