Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नए पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार, अधिकारियों के साथ की बैठक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानेदारों और राजपत्रित अधिकारियों संग बैठक की। कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नए पुलिस आयुक्त आईपीएस जोगिंदर कुमार प्रयागराज पहुंच गए हैं। सोमवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। 2007 बैच के आईपीएस अफसर जोगिंदर कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जनपद के रहने वाले जोगिंदर कुमार 2016 में मई से अक्तूबर तक प्रयागराज के कप्तान रह चुके हैं। इस दौरान इन्होंने कई सनसनीखेज वारदातों का खुलासा भी किया था। बतौर ट्रेनी आईपीएस अफसर भी वह इलाहाबाद में सेवाएं दे चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad