प्रयागराज (राजेश सिंह)। अमेठी के मुशिपगंज से पिकनिक मनाने आए 24 वर्षीय आकाश गुप्ता शुक्रवार शाम को कौंधियारा के सोढ़िया टोंस नदी में डूब गए। आकाश अपने पांच दोस्तों के साथ यूट्यूब पर वीडियो देखकर इस जगह घूमने आए थे।
शाम चार बजे सभी दोस्त कार से नदी पटपर पहुंचे और नहाने के लिए पानी में उतरे। करीब एक घंटे बाद आकाश गुप्ता और आकाश पांडेय दोनों डूबने लगे। दोस्तों ने आकाश पांडेय को बचा लिया। लेकिन आकाश गुप्ता तेज बहाव में बह गए।
साथियों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कौंधियारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। रात 8रू30 बजे तक खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। आकाश अमेठी में अपना निजी रेस्टोरेंट चलाते थे। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी नवंबर में होनी है।