Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में वकीलों की हड़ताल जारी, छावनी बनी कचहरी

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  वकीलों का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को भी वकीलों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए आंदोलन की राह अपनाई है।

प्रयागराज में जिला अदालत (कचहरी) के परिसर, कचहरी रोड के दोनों साइड बने वकीलों के अस्थाई चैंबरों पर बुलडोजर चलाने, दुकानों में ध्वस्त करने के बाद से वकील आक्रोशित हैं।

sv news


शुक्रवार को वकीलों ने विभागों में तालाबंदी की घोषणा की है, ऐसे में बवाल बढ़ सकता है। हालांकि प्रशासन लगातार बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश में है।

सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी के आसपास पुलिस, आरएएफ औरपीएसी लगाई गई है। तीन थानों की फोर्स आसपास की सड़कों पर गश्त कर रही हैं। दोनों साइड बैरिकेडिंग कर दी गई है।

वकीलों और अधिकारियों के बीच हुई कई बात की वार्ता बेनतीजा रही। वकील अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि चैंबर बनवाए जाएं।

कचहरी में कामकाज ठप होने से वादकारी परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad