Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पूर्वाेत्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर, दिल्ली-राजस्थान में भी करवट लेगा मौसम

sv news

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रूख अलग देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गर्मी हो रही है। तो वहीं, पूर्वाेत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

वहीं, राजस्थान में पिछले समय तक गर्मी का सितम रहा, लेकिन सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला देखने को मिला। वहीं, बात उत्तर प्रदेश की करें तो कई जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हैं। वहीं, प्डक् ने मानसून को लेकर भी अपडेट दिया है।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में तेज हवा भी चलने की संभावना है। वहीं, रविवार राजधानी में तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad