प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के यमुनानगर स्थित करछना थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में शराब की दुकान के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बृजेश कुमार निवासी बरदहा के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक बृजेश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।