Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: यमुनानगर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन की टीम ने दबोचा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के यमुनानगर में रिश्वत लेते रंगे हाथों एक दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा है। एंटी करप्शन की टीम दरोगा को अपने साथ ले गई। मिली जानकारी के अनुसार जनपद प्रयागराज थाना करछना के दरोगा अभिनव सिंह यादव को शुक्रवार समय लगभग पांच बजे रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन टीम प्रयागराज ने दबोचा। और गिरफ्तार करके गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।


पूरा मामला केस को हल्का करने के आश्वासन में 25 हजार रुपए लेने गए थे। पूरा मामला यह था कि देवरी खुर्द गांव में विगत कुछ दिनों पूर्व गरीब परिवार अपना मकान तोड़कर नया निर्माण कर रहा था और मकान बनाने में अड़चन डाला जा रहा था।उसी मामले में विवाद चल रहा था। गरीब परिवार के घर पर जाकर पड़ोसियों द्वारा पिलर को हिलाकर तोड़ने की कोशिश के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में करछना थाने में तैनात दरोगा अभिनव सिंह यादव ने केस को हल्का करने के लिए 25 हजार रुपए लेने पहुंचे थे। कि एन्टी करप्शन टीम को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad