नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस ले ली है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
पूर्व उपराष्ट्रपतियों को आमतौर पर पद छोड़ने के बाद छह महीने के लिए संघीय सरकार की सुरक्षा मिलती है, जबकि पूर्व राष्ट्रपतियों को आजीवन सुरक्षा मिलती है। मामले से परिचित एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने चुपचाप एक निर्देश पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे हैरिस की सुरक्षा पारंपरिक छह महीने से आगे बढ़ गई थी।
ट्रंप प्रशासन के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल?
हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाने का कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पूर्व उपराष्ट्रपति अपने संस्मरण ‘107 डेज’ पर एक पुस्तक यात्रा शुरू करने वाली हैं। यह पुस्तक अगले महीने प्रकाशित होने वाली है।
ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को एक कार्यकारी ज्ञापन जारी किया गया, जिसमें हैरिस की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाइडन प्रशासन ने इन्हें छह महीने से बढ़ाकर 18 महीने कर दिया था। यानी ये जुलाई 2026 में समाप्त हो जाती, लेकिन अब ये सोमवार को समाप्त हो जाएंगी।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर दो बार हत्या के प्रयास किए गए थे और सीक्रेट सर्विस ने उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई थी।