Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में नगर निगम की गाड़ी से कुचलकर बैंककर्मी की मौत, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नूरूल्लाह रोड के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से कुचलकर एक बैंककर्मी की मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। काफी देर बाद पुलिस शव की शिनाख्त कर सकी। घटना के बाद परिवार में कोहराम सा मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने कूड़ा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। करेली के रहने वाले अबरार अहमद (38) बैंक में कर्मचारी हैं। करीब चार माह पहले शाहजहांपुर से उनका स्थानांतरण प्रयागराज के लिए हुआ था। सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर घर जा रहे थे कि नूरूल्लाह रोड के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी (डंपर) ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते वह नीचे गिर गए और कूड़ा गाड़ी का पहिया उनके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक अबरार का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad