Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मकान के विवाद में चली लाठियां, दो लोग घायल

SV News

मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कर्नलगंज थाना इलाके में ईश्वर शरण डिग्री कालेज के पास मकान के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
बताया गया है कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ईश्वर शरण डिग्री कालेज के पास रहने वाले कुछ लोग रोड पटरी पर दुकान लगाते हैं। एक मकान और जमीन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। अदालत से मामले में स्थगन आदेश भी था।
स्थगल आदेश के बावजूद एक पक्ष ने इस जमीन पर गेट लगाते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से कई लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच लाठी-डंडा चलने लगा, जिससे दो लोग घायल हो गए। हंगामा मचने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान छानबीन करने के बाद पुलिस वापस लौट गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
कर्नलगंज थाने के एसएसआइ ताराचंद का कहना है कि जमीन पर गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad