नई दिल्ली। बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र बीमार थे। कुछ ही दिन पहले उनकी अस्पताल से छुट्टी हुई थी। पूरे देश में उनके निधन पर शोक है। क्रिकेट जगत ने भी इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।
धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी शोले फिल्म को आज भी भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे दमदार फिल्मों में गिना जाता है। उनके निधन पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि दी है।
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट किया, धर्मेंद्र जी को श्रृद्धांजलि। एक ऐसा आइकन जिसकी ग्रेस, शाक्ति, अद्वितीय चार्म भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़कर गया है। उन्होंने करोड़ों दिलों को छुआ और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनकी फिल्में, उनकी मुस्कान हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
भारत को दो विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह ने धर्मेंद्र के निधन पर लिखा, ष्हर घर में धर्मेंद्र की एक फेवरेट फिल्म होती है। वह हमारे बड़े होने के दिनों और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन दिनों का हिस्से रहे हैं। वह हर रोल में मजबूती, चार्म और ईमानदारी लेकर आए और जहां भी गए अपने साथ पंजाबी दिल लेकर गए। इस मशहूर इंसान के पीछे विनम्र, जमीन से जुड़ी और इंसानियत भरी आत्मा थी। उनकी विरासत लाखों लोगों के दिल में जिंदा रहेगी।