Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में दामाद की हत्या कर लाश खेत में फेंकीर



साली से जबरदस्ती कर रहा था, ससुर ने देखा तो पीट-पीटकर मार डाला

प्रयागराज (राजेश सिंह)। ससुर ने अपने दामाद की हत्या कर दी। उसने पहले दामाद को पीट-पीटकर मार डाला। फिर उसकी अर्धनग्न लाश घर के पीछे धान के खेत में फेंक आया। लाश मिलने के बाद हंगामा मचा तो ससुर तीन दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने सख्ती तो उसने अपना जुर्म कबूला। उसने बताया कि दामाद अपनी नाबालिग साली से जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर ससुर आगबबूला हो गया और दामाद की हत्या कर दी। हत्या की खबर पता चलते ही युवक के घरवालों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने ससुर से पूछा तो उसने शराब, झगड़े और हत्या की कहानी सुनाई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। लोगों से पूछताछ की और मोबाइल पर बातचीत के रिकार्ड खंगाले तो ससुर पर शक हुआ। फिर से पुलिस कड़ाई से पूछताछ की तो ससुर ने हत्या की बात और वजह दोनों उगल दी। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यमुना नगर के कौंधियारा थाना क्षेत्र की है।

एक नवंबर की रात घूरपुर का रहने वाला रवि कुमार बिंद (28 वर्ष) अपनी ससुराल आया था। उसी रात घर के पीछे उसकी लाश मिली थी। वह अंडरवियर और बनियान में था। चेहरे, शरीर पर चोट के निशान थे। दो नवंबर की सुबह लाश मिलने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने रवि के ससुर से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह किया। बताने लगा कि रवि शराब पीकर बाहर घूमने गया था। तभी किसी से उसका झगड़ा हुआ और फिर उसकी लाश मिली।

दो नवंबर को ही पोस्टमॉर्टम के बाद जब रवि का शव उसके घर घूरपुर पहुंचा तो गांव वालों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर हंगामा किया। ऐसे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और 48 घंटे का समय मांगा। तब जाकर भीड़ शांत हुई। बार-बार बयान बदलने की वजह से पुलिस को ससुर पर शक हुआ। जब आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पहले वह लगातार झूठ बोलता रहा। जब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जमुना प्रसाद ने बताया- दामाद ने उससे 100 देकर शराब मंगाई थी। दोनों ने साथ शराब पी और फिर विवाद हुआ। धक्का-मुक्की के दौरान रवि का सिर पत्थर से टकरा गया और वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी ने गुस्से में उसे और पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

नाबालिग बेटी से संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था

पुलिस ने जब और सख्ती से पूछताछ की, तब उसने पूरा सच बताया। ससुर ने बताया- रवि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फैक्ट्री में लोहा सप्लाई करने वाला ठेकेदार था। वह अक्सर ससुराल आकर रुक जाता था। एक नवंबर की रात भी वह ससुराल पहुंच गया था। रात में उसने शराब पी। इसके बाद उसने मेरी नाबालिग बेटी से संबंध बनाने की कोशिश की।

धान के खेत में फेंकी लाश

मैंने उसकी इस हरकत को देख लिया। इसके बाद मैं अपने दामाद को खींचकर पीटने लगा। गंभीर चोट लगने से रवि की मौत हो गई। उसने शव को घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद आकर सो गया। सुबह जब दामाद की लाश बरामद हुई।

8 साल पहले हुई थी शादी तीन बच्चे

रवि कुमार बिंद की शादी आठ साल पहले जमुना प्रसाद बिंद की बेटी प्रतिमा बिंद से हुई थी। उसके तीन बच्चे बेटी रिया (7 वर्ष), बेटा रमन (5 वर्ष) और सबसे छोटा अमन (3 वर्ष) हैं। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने बताया-ससुर ने ही दामाद की पीटकर हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लगातार अपना बयान बदल रहा है। शराब के नशे में वह कुछ ऐसी हरकत कर बैठा कि ससुर से झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी खेती किसानी करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad