Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पहले चरण के मतदान से पहले प्रशांत किशोर को जोर का झटका; जन सुराज प्रत्याशी भाजपा के साथ आए


मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को जोर का झटका लगा है। उसके एक प्रत्याशी ने मुंगेर में मतदान से पहले भाजपा का दामन थाम लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

संजय कुमार सिंह ने एनडीए प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के समर्थन में सक्रिय रूप से काम करने का भी ऐलान किया है।

भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने संजय कुमार सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “उनके शामिल होने से भाजपा का संगठन और मजबूत होगा, और मुंगेर में एनडीए की जीत तय है।” वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मतदान से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को भाजपा के लिए “बड़ा चुनावी फायदा” माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad