Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पापा से लिपटकर रोईं प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी

sv news


थार से 25 किमी रोड शो निकाला; बोलीं- कलाई पर पापा का नाम देखकर हिम्मत आई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज की खुशबू निषाद ने लेबनान में हुई एशिया डड। चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। शनिवार को वह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले खुशबू ने पापा को अपना मेडल पहनाया। गले लगकर खुशबू रो पड़ीं। पिता बेटी के आंखों के आंसू पोछते हुए खुद भी रोने लगे।

खुशबू निषाद ने भावुक होते हुए कहा- ​​​​​फाइनल मुकाबले में मैं 95 फीसदी तक थक चुकी थी। आखिरी पलों में जब अपनी कलाई पर पापा का नाम देखा, तो हिम्मत लौट आई। मम्मी-पापा को याद कर मैंने पूरी ताकत झोंक दी और यह मेडल अपने नाम किया।

खुशबू के स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में शहरवासी एयरपोर्ट पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच बेटी का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने खुशबू को माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद खुली ज्भ्।त् में बैठकर 25 किमी तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान उनके पिता भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

प्रयागराज के करेलाबाद की रहने वाली खुशबू ने चौंपियनशिप के फाइनल में संघर्ष करते हुए शानदार पंच से गोल्ड मेडल अपने नाम किया। खुशबू के पिता पार्षद रह चुके हैं। गोल्ड मेडल जीतने के बाद खुशबू ने शान से तिरंगा कंधे पर रखकर राष्ट्रगान के दौरान देश को सैल्यूट किया। यह दृश्य प्रयागराज की जनता के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।

भारत इस खेल में तेजी से उभर रहा

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि डड। जैसे कठिन खेल में गोल्ड जीतना न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह साबित करता है कि भारत इस खेल में तेजी से उभर रहा।

मार्शल आर्ट की दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए खुशबू ने साबित कर दिया कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प हो तो बड़ा मंच कभी दूर नहीं रहता। प्रयागराज की इस बेटी ने अपने दमखम से पूरे देश का मान बढ़ाया।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

खुशबू की इस जीत से उनके परिवार समेत प्रयागराज शहर में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। खुशबू निषाद 13 दिसंबर को लेबनान से भारत लौटीं। प्रयागराज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पापा के गले लगकर रो पड़ीं खुशबू

सबसे पहले खुशबू ने पापा को अपना मेडल पहनाया। फिर उनके गले लगकर रो पड़ीं। इसके बाद थार में बैठकर 25 किमी तक रोड शो निकाला गया। रोड शो एयरपोर्ट से बालसन चौराहा और बालसन से उनके घर करेलाबाद तक निकाला गया।

मुकाबला 13.12 मिनट तक चला था

खुशबू के पिता नंदलाल निषाद का कहना है कि जब से खुशबू के प्डड।थ् एशिया डड। चौंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिली है, तब से खुशी का ठिकाना ही नहीं है। यह उनके लिए ही नहीं, प्रयागराज और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनकी बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।

नंदलाल निषाद ने कहा कि खुशबू ने 47.6 किलोग्राम एटमवेट कैटेगरी में ताजिकिस्तान की फाइटर बरफीना रहमतुल्लोजोदा को हराया था। यह मुकाबला 13रू12 मिनट तक चला था। इसमें खुशबू ने शानदार तकनीक, मजबूत मानसिकता और उत्कृष्ट फाइटिंग कौशल का प्रदर्शन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad