Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भारत में राजनीतिक स्थिरता, दुनिया की उम्मीदें हमसे लगातार बढ़ रहींः पीएम मोदी

sv news

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है जबकि दुनिया बड़ी अनिश्चितता महसूस कर रही है। दुनिया की अर्थव्यवस्था का आंकलन करने वाली एजेंसियां भी बता रही हैं कि भारत तरक्की की राह पर है। जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिकी बन जाएंगे।

उन्होंने निवेशकों से देश में विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने राजकोट, मोरबी और जामनगर के मिनी जापान बनने की संभावना जताई थी, तब उनका मजाक उड़ाया गया था लेकिन आज यह साकार होता नजर आ रहा है। मोदी राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट (वीजीआरसी) को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने बहुत तेजी से प्रगति की है और गुजरात ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वे दर्शातें हैं कि दुनिया की अपेक्षाएं भारत से लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले लोग व निवेशक गुजरात में टिकने को तैयार नहीं थे। आज के युवाओं को तीन दशक पूर्व के गुजरात की कहानियां तो पता है लेकिन उन्हें नहीं पता कि पीने के पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता था। गुजरात में आज पेरिस से पांच गुना बड़ा 30 गीगावाट का ग्रीन एनर्जी पार्क बन रहा है।

भारत से दुनिया की उम्मीद लगातार बढ़ती जा रही है, पहले हम विदेश में बने मोबाइल पर निर्भर थे लेकिन आज दुनिया में दूसरे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन गए हैं। भारत सबसे बड़ा कृषि उत्पादक, दुग्ध उत्पादक होने के साथ इंटरनेट के उपभोग व यूपीआइ ट्रांजेक्शन में दुनिया में नंबर एक पर है। दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन का उत्पादन करने वाला देश भारत है। धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन पर हमें गर्व है, गुजरात सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी को तैयार है। मोदी ने कहा कि आज हर वैश्विक विशेषज्ञ और वैश्विक संस्था भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है।

भारत सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में भी शीर्ष तीन देशों में है, जबकि इसका मेट्रो नेटवर्क दुनिया के शीर्ष तीन नेटवर्क में शामिल हैं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि यह समय है और यह देश और दुनिया के हर निवेशक के लिए इन अवसरों का लाभ उठाने का सही समय है।

मोदी ने कहा कि आइएमएफ जैसी दुनिया की अर्थव्यवस्था को मापने का काम करने वाली एजेंसियों भी भारत के विकास की सराहना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ केवल अवसरों के क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि भारत की वृद्धि के लिए एक एंकर क्षेत्र बन गए हैं।

इस समिट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, सांसद परिमल नथवाणी व रिलायंस समूह के उपाध्यक्ष धनराज नथवाणी के अलावा देश व दुनिया के करीब पांच हजार उद्यमी शामिल हुए। इनमें साढ़े तीन सौ विदेशी निवेशक भी शामिल हैं।

मोदी ने वीजीआरसी से पहले राजकोट में मारवाड़ी विश्वविद्यालय में एक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वीजीआरसी में 16 देशों के 110 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ 1,500 से अधिक समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

10 वर्षीय लड़की ने ‘शौर्य सभा’ में ऑपरेशन सिंदूर की वीरता को उजागर किया

एएनआइ के अनुसार, 10 वर्षीय ज्योति सोलंकी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत गीर सोमनाथ में आयोजित शौर्य सभा में शिरकत की। वह मोदी की बड़ी प्रशंसक है। तालाला के रटिधार गांव से आने वाली ज्योति ने शौर्य सभा में प्रधानमंत्री मोदी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाते हुए एक कलात्मक स्कैच प्रस्तुत किया।

ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की प्रगति के लिए निस्वार्थ भाव से बिना थके लगातार काम कर रहे हैं। आतंकवाद से देश की रक्षा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने उसे इस कलात्मक स्कैच को बनाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad