Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बरात के एक दिन पहले रिश्ता टूटा, आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

sv news

कौशांबी। बरात आने से पहले शादी टूटने से आहत 25 वर्षीय सिंपल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर वर अनिल दिवाकर समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सरायअकिल कोतवाली के जलालपुर जवाहरगंज में बरात आने से पहले शादी टूटने से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर वर समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जलालपुर जवाहरगंज निवासी फूलचंद्र दिवाकर मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी 25 वर्षीय बेटी सिंपल दिवाकर की शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के उजिहिनी अईमा गांव निवासी जमुना प्रसाद दिवाकर के बेटे अनिल दिवाकर से तय की थी। 24 सितंबर 2025 को सगाई भी हुई थी।

पिता का आरोप है कि मंगलवार को सरायअकिल गेस्ट हाउस में बरात आनी थी। रविवार शाम वर पक्ष ने दो लाख रुपये नकद, एक सोने की जंजीर और एक चार पहिया गाड़ी मांग की मांग की। आरोप है कि युवती के पिता के असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने युवती पर एक लड़के से संबंध होने का आरोप लगाकर शादी करने से मना कर दिया।

शादी टूटने की सूचना मिलते ही युवती ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में परिजन प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर अनिल दिवाकर, पिता यमुना दिवाकर, भाई प्रमोद दिवाकर, मां उमा दिवाकर, बहन लक्ष्मी, वंदना,̺ अर्चना सहित शादी तय करवाने वाले रसूलपुर टप्पा गांव निवासी राजकुमार और अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

पूरामुफ्ती कोतवाली के उजिहिनी आईमा निवासी अनिल दिवाकर गोंडा में सिपाही के पद पर तैनात है। अनिल के मुताबिक सात फरवरी को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। उसने सिंपल से शादी नहीं तोड़ने पर अनिल को जान से मार डालने की धमकी दी। बातचीत में उसने बताया कि वह सिंपल से प्यार करता है। लेकिन अनिल ने उसे दोबारा फोन न करने की चेतावनी देकर अनदेखी कर दिया। 

रविवार को उसकी हल्दी की रस्म थी। लेकिन सोमवार को अनिल के मोबाइल पर फिर से फोन आया और युवती से छह साल का संबंध होने का आरोप लगा कर शादी न तोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अनिल सरायअकिल थाने जाकर मोबाइल नंबर के आधार पर फोन करने वाले के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन तब पुलिस ने अनदेखी कर दिया। यदि समय रहते पुलिस ने युवक को पकड़ लिया होता तो शादी टूटने से बच जाती और युवती की जान बच जाती।

अनिल के मुताबिक फोन करने वाले युवक से साक्ष्य मांगने पर उसने युवती से छह साल से संबंध होने की बात कह कर की गई चैटिंग भेजी थी। कई आरोप लगा कर उसे और भी साक्ष्य देने के लिए कह रहा था। लेकिन चैटिंग के अलावा अन्य साक्ष्य नहीं देने पर अनिल पहले गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन उसे बार-बार जान से मारने की धमकी को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad