Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाल उत्सव में विद्यार्थी कहेंगे ‘मेरे बदलाव की कहानी’

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्कूलों में बाल उत्सव की तैयारियां शुरू हैं। माडल मीना मंच के तहत बालोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक से पांच विद्यालयों का चयन ब्लाक नोडल करेंगे। चयनित विद्यालय से विद्यार्थियों की चार रचनाएं (दो मेरी बदलाव की कहानी के वीडियो, दो कामिक्स बुक्स) जमा की जाएगी। ब्लाक नोडल में समीक्षा के बाद हर विद्यालय से दो विद्यार्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। प्रति विद्यालय मेरी बदलाव की कहानी और कामिक बुक चुनी जाएगी।

हर ब्लाक से 10 एंट्री का चयन होगा

नेशनल मेंटर शत्रुंजय शर्मा के अनुसार हर ब्लाक से 10 एंट्री का चयन होगा जो जिला स्तर पर जाएंगे। यह आयोजन जिले पर चार फरवरी को होगा। प्रत्येक जिले के छह मास्टर ट्रेनर 10 एंट्री (पांच मेरी बदलाव की कहानी के वीडियो और पांच कामिक्स बुक्स) का चुनाव करेंगे।

हर जिले से 60 एंट्री प्राप्त होगी

हर जिले से 60 एंट्री प्राप्त होगी। मास्टर ट्रेनर चयनित प्रतिभागियों की अंतिम सूची जिला नोडल को भेजेंगे। जिला नोडल विजेता एंट्री का संग्रह किया जाएगा। इस एंट्री से संबंधित विद्यार्थी जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। ब्लाक स्तरीय कामिक बुक के विजेता कार्यक्रम के दौरान दिए गए विषयों, लैंगिक रूढ़िवादिता, मीडिया के आदर्श रूप, बाडी टाक, हानिकारक बाडी टाक या प्रगति के पंख से कोई विषय चुनकर पोस्टर तैयार करेंगे। मंडल स्तर के आयोजन प्रदेशभर में 16 फरवरी को होंगे।

तीन विकास खंड में नहीं बने नोडल

प्रयागराज के तीन विकास खंड में अभी नोडल नहीं बनाए गए हैं। मेजा, मांडा और नगर क्षेत्र में नोडल नहीं बने हैं। यह आयोजन माडल मीना मंच के मानक के अनुसार किया जाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad