Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

छात्र आशुतोष का शव रखकर प्रयागराज में हंगामा की कोशिश, हुए शांत

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  इंटरमीडिएट के छात्र आशुतोष प्रताप गिरि की संदिग्ध दशा में हुई मौत से नाराज परिवार और साथी छात्रों ने भारद्वाज आश्रम (बालसन) चौराहे पर हंगामा किया। साथ ही छात्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस से मुकदमे में नामजद सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह नाराज घरवालों को समझाते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह शांत हो गए। इस दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मची रही।

छात्रा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

छात्र की मौत के बाद होमगार्ड पिता विनोद कुमार ने ब्लैकमेल करने, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए छात्रा सुहानी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सुहानी को पकड़कर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच चल रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के सदस्य बिलखते रहे।

पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत किया 

शाम को बड़ी संख्या में लोग शव लेकर परिवार के सदस्य भारद्धाज आश्रम चौराहे पहुंच गए। यहां सभी आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते हुए हंगामा किया। शव रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव, इंस्पेक्टर जार्जटाउन रोहित तिवारी ने स्थिति को संभाला और गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad