Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

22 फरवरी से सिंगापुर-जापान के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी

sv news

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को सिंगापुर व जापान की दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री का दौरा 23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान में प्रस्तावित है।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के नेतृत्व में 22 फरवरी को सरकार का प्रतिनिधिमंडल यूके और जर्मनी की यात्रा पर जाएगा। राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इससे पहले वह म्यांमार, मारीशस, नेपाल और रूस की यात्रा पर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निवेशकों के अलावा दोनों देशों में रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद व सचिव अमित सिंह सहित 18 अधिकारी शामिल हैं। 

दो दिन के सिंगापुर दौरे में शहरी विकास, स्मार्ट सिटी, जल प्रबंधन और कौशल विकास को लेकर आपसी सहयोग को लेकर उत्तर प्रदेश व सिंगापुर के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। सिंगापुर इंडियन चौंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसआइसीसी), एफआइसीसी और अन्य व्यापार संघों से समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वहीं टोक्यो के दो दिन के दौरे में श्श्विनिर्माण, गतिशीलता और प्रौद्योगिकी के लिए जापान व उत्तर प्रदेश साझेदारी पर गोलमेज सम्मेलन का भी प्रस्ताव है। इस सम्मेलन में आटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, रेलवे, इंजीनियरिंग, रसायन और लाजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों की शीर्ष जापानी कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है।

इन्वेस्ट यूपी की टीम निवेशकों को औद्योगिक बुनियादी ढांचे, हरित हाइड्रोजन, जीसीसी, पर्यटन सर्किट, आटोमोबाइल, कौशल विकास और व्यापार में सुगमता सुधारों पर प्रस्तुतियां देगी। दूसरी तरफ 22 फरवरी को ही उपमुख्यमंत्री के साथ 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल यूके व जर्मनी के दौरे पर जाएगा।

उनके साथ आइटी व इलेक्ट्रानिक्स विभाग के मंत्री सुनील शर्मा, औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी दौरे में शामिल रहेंगे। इस दौरे में आईटी व इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में बड़ा निवेश आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad