Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीएम योगी ने दिए प्रदेश भर के मदरसों की जांच के आदेश

 

sv news

जांच के दायरे में लखनऊ के भी 111 मदरसे, मान्यता नहीं फंडिंग जारी

लखनऊ। मदरसों में विदेश से फंडिंग की शिकायतों के मद्देनजर दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं उसके दायरे में लखनऊ के भी सौ से अधिक मदरसे हैं। यह वह मदरसे हैं जो लंबे समय से बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैैं और अलग-अलग संस्थाओं से इनकी फंडिंग हो रही है।

इन मदरसों पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए इनमें क्या गतिविधियां चल रही हैं इसकी जानकारी नहीं है।

दिल्ली में बम धमाकों का कनेक्शन लखनऊ सामने आने के बाद जांच एजेंसियां व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क के साथ ही अवैध मदरसों में रह रहे बाहरी छात्रों की भी कुंडली खंगाल रही थीं।

पिछले दिनों कुछ मदरसों में विदेश से फंडिंग की शिकायतें मिलीं जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्राें का कहना है कि एटीएस को पूरे प्रदेश से चार हजार मदरसों की सूची सौंपी गई जिनमें जांच करनी है। फंडिंग कनेक्शन की साथ ही मदरसा संचालकों के बैंक खातों की भी पड़ताल की जाएगी आशंका जतायी जा रही है कि पड़ोसी देशों से कुछ मदरसों को फंडिंग की जा रही है जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है।

दो वर्ष पूर्व नेपाल सीमा पर कई मदरसों में संदिग्ध गतिविधियों के बाद भी सरकार ने मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे जिसके बाद लखनऊ प्रशासन ने यहां के सभी मदरसों की जांच की थी। संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में 111 ऐसे मदरसों के बारे में जानकारी मिली थी जिनके पास किसी तरह की मान्यता नहीं थी।

इन मदरसों का पंजीकरण भी नहीं था और यह सभी धार्मिक संस्थाओं और संगठनों द्वारा चलाए जा रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि मदरसों को कहां से आय हो रही है इसकी भी कोई जानकारी उनके पास नहीं थी।

यानी फंडिंग के श्र्रोत के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही थी। बच्चों के बारे में भी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं था। बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि सूची सौंप दी गई जांच में अगर कुछ पाया जाता है तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad