Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वृद्ध को अपनी ही भूमिधारी जमीन पर नहीं मिल रहा कब्जा

 

sv news

उतराव, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। जनपद के तहसील हंडिया अंतर्गत शहबाजपुर गांव में एक वृद्ध व्यक्ति को अपनी ही नंबरी भूमि पर कब्जा न मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्ध माशूक अली पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हमीद निवासी शहबाजपुर थाना उतराव, तहसील हंडिया ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग जबरन उनकी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं।

माशूक अली के अनुसार उन्होंने वर्ष 1982 में बननी सिंह पत्नी सालिक राम निवासी सुदनीपुर थाना सरायइनायत, प्रयागराज से शहबाजपुर गांव स्थित गाटा संख्या 181 की भूमि, रकबा 8 बिस्वा 14 धूर का विधिवत बैनामा कराया था, जो दाखिल-खारिज में भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 181 से सटा हुआ एक चकमार्ग है, जो सरकारी नक्शे में दर्ज है। वर्षों पूर्व उक्त चकमार्ग पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कच्चा निर्माण कराकर रास्ता बनवाया गया था, जिस पर ग्रामीणों का नियमित आवागमन होता है।

पीड़ित का आरोप है कि चकमार्ग के दक्षिण दिशा में स्थित गाटा संख्या 178, जो शलोकी नाथ पुत्र बुद्धुराम गुप्ता, राकेश गुप्ता पुत्र शलोकी नाथ तथा मीरा देवी पत्नी गुलाब के नाम दर्ज है, उससे सटकर मकान का निर्माण पूर्व में किया गया है। वहीं गाटा संख्या 177 (नवीन प्रति) में भी मीरा देवी द्वारा मकान बनाया गया है। आरोप है कि विपक्षी गणों ने राजस्व विभाग से नाप कराकर गाटा संख्या 178 की भूमि का कुछ हिस्सा गाटा संख्या 181 में दिखाते हुए फर्जी सीमांकन कर पत्थरगड्डी करा दी और इसकी लिखित रिपोर्ट भी दे दी गई। साथ ही पीड़ित व उनके बच्चों के खिलाफ कथित रूप से फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया गया।

माशूक अली ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित मामला उन्होंने माननीय न्यायालय कमिश्नरेट व उपजिलाधिकारी हंडिया के समक्ष दर्ज कराया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। बावजूद इसके विपक्षी आए दिन उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad