Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

sv news

प्रयागराज। वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय का मंगलवार को निधन हो गया। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित छात्रावास में सुबह अचेत मिलने पर उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रत्यूष गाजीपुर के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार प्रयागराज पहुंच चुका है।

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय का मंगलवार को निधन हो गया। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित छात्रावास में सुबह अचेत मिलने पर उन्हें बेली अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रत्यूष गाजीपुर के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार प्रयागराज पहुंच चुका है।

प्रत्यूष की उम्र 17 साल थी। हाल ही में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम में उनका चयन हुआ था। साथी खिलाड़ियों के मुताबिक रात को खाना खाकर सोए और फिर सुबह असेंबली में नहीं पहुंचे तो रूम में जाकर देखा गया तो वह अचेत पड़े थे। उनके साथी खिलाड़ी और कोच वीर सिंह काफी दुखी हैं।

समय पहले प्रत्यूष ने ही बताया था कि वह गाजीपुर के सौरी गांव में वॉलीबॉल खेलता था। साल 2021 में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के छात्रावास में चयन हुआ था। वह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad