Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में काले हिरणों का शिकार करने पहुंचे तीन शिकारियों को धर दबोचा, एक दिन पहले कमिश्नर ने किया था दौरा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोमवार शाम को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल काले हिरनों के संरक्षण के लिए चांद खमरिया के कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद शहर लौटीं तो शिकारी काले हिरनों का शिकार करने पहुंच गए। हालांकि मेजा के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने स्कार्पियों सवार तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्कार्पियों को जब्त करते हुए तीनों शिकारियों का चालान कर दिया गया।

SV News

सोमवार को काले हिरणों की सुरक्षा को लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तहसील सभागार में वन विभाग के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। साथ ही चांद खमरिया जाकर कृष्ण मृग क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को स्कार्पियो सवार तीन लोग कृष्ण मृग क्षेत्र में घुसकर काले हिरणों का शिकार करने के प्रयास में जुट गए।

SV News

बताया कि हिरनों के झुंड को ही कुचलने की कोशिश की गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्कार्पियों सवार तीनों शिकारियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में अमित मिश्रा निवासी कठौली, सुनील पटेल निवासी पांती और दुर्गेश पांडेय निवासी पताई डांड़ी शामिल हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों का चालान कर दिया गया है। बताया गया कि स्कार्पियो को जब्त कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad