Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला

sv news

डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी घायल; हमलावर गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रॉयल पार्क के बाहर एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना हो गई।

इस समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मेहमानों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेता ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभालते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया।

घटना में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को हथियार से निकले छर्रे लगने के कारण हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी चोट गंभीर नहीं है और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को कुछ ही मिनटों में काबू कर लिया। आरोपित कमल सिंह जम्वाल निवासी पुरानी मंडी, जम्मू को हिरासत में लेकर उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार हमलावर कमल सिंह जम्वाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने फायरिंग क्यों की और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। घटना के बाद ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान मौजूद थे और अचानक हुई फायरिंग से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad