Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ऐतिहासिक होगा काव्य चक्कल्स का आयोजन

sv news

प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। काव्य चक्कल्स आयोजन समिति के द्वारा महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में काव्य चक्कल्स का आयोजन 13 मार्च को शाम 6 बजे कीडगंज थाने के समीप मार्ग पर आयोजित किया जाएगा आयोजन के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि काव्य चक्कल्स होली मिलन समारोह आयोजन को एतिहासिक बनाने के लिए देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवियों को आमंत्रित किया गया है जो हास्य व्यंग श्रृंगार दर्शन वीर रस की कविताओं से फाग रंग रस की रचनाओं से शमां को बांधेंगी।

इस अवसर हाथरस के प्रख्यात कवि डाक्टर विष्णु सक्सेना, भीलवाड़ा के योगेन्द्र शर्मा, भोपाल के नीलोत्पल मृणाल,टंठा यगारसी, कानपुर के हेमंत पांडे, लखनऊ की शशि श्रेया, अमित जौनपुरी , संजय पुरुषार्थी, जितेन्द्र जलज, प्रयागराज के योगेश झमाझम, कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात साहित्यकार शैलेन्द्र मधुर, एवं डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव करेंगी।


लोक निर्माण विभाग की ऐतिहासिक होली 18 मार्च को 

प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। लोक निर्माण विभाग परिवार द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रयागराज मंडल के तत्वाधान में रंगे गुलाल सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन 18 मार्च को किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर जगतगुरु संतोष दास सतुआ बाबा एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एके द्विवेदी प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ होंगे। कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण पांडेय ने बताया कि 36 वां होली मिलन समारोह लोक निर्माण विभाग परिवार द्वारा ऐतिहासिक होने जा रहा है ‌ कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या प्रसिद्ध गायक कलाकार रत्नेश द्विवेदी टीम द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर हरकिशोर तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, एवं इंजीनियर एनडी द्विवेदी डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग होंगे। विशिष्ट अतिथि सुदामा सिंह एवं राम जतन शुक्ला कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस बात की जानकारी मंडल अध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad